मरकाम के सफलतम दो साल, कांग्रेसियों ने केक काटकर जताई खुशी

कांग्रेस भवन में प्रदेशाध्यक्ष मरकाम के सफलतम दो वर्ष पूरा करने पर विविध कार्यक्रम

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। गांधी कांग्रेस भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर करते हुए केक काटा। संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कांग्रेस संगठन के सभी सदस्यों को पार्टी की मजबूती के लिए अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में संगठन की जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने संगठन के द्वारा चलाए विकास एवं जनहित में किए गए कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया। तत्पश्चात कांग्रेसजन बरोंडा बाजार के गौठान में पौधरोपण किया। बाद गायों को चारा खिला कर गौ सेवा किया। मोहन मरकाम के 2 वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने की खुशी में नयापारा के वृद्ध आश्रम में फल वितरण किया गया एवं वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन साहू, पूर्व विधायक मकसूदन लाल चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, राशि महिलांग, मनोजकांत साहू, अमन चंद्राकर, संजय शर्मा, सोमेश दवे, प्रमोद चन्द्राकर, सुरेश द्विवेदी, गुरमीत चावला, विजय साव, गौरव चंद्राकर, नजीरुद्दीन भाटी, डॉ तरुण साहू, राजेश जैन, राजू साहू, डमरु मांझी, जावेद चौहान, सुनील चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, नारायण नामदेव, राजा सोनी, तुलसी साहू, लखन चंद्राकर, दुर्गा प्रसाद सोनकर, सीटू सलूजा, लेडग़ा राम, राजा कोसा, थान सिंह महानंद, मनोहर ठाकुर, अजय थवाईत, सचिन गायकवाड़, मृत्युंजय बोस, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहम्मद सादिक कुरैशी, जब्बर चंद्राकर, देवेश शर्मा, बिहारी पटेल, गंगा प्रसाद तारक, विशाल राम साहू, प्रीतम सिंह यादव, निर्मल जैन, नितेंद्र बेनर्जी, आरिश अनवर, मोती साहू, बसंत चंद्राकर, मेहुल सूचक, तारा चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, शकुन चंद्राकर, ब्रिजेन बंजारे, ममता चंद्राकर, ऋषि वर्मा, निखिल चंद्राकर, इमरान कुरेशी, अब्दुल जावेद, चंद्रेश साहू, हर्षित चंद्राकर, गोपी पाटकर, दिनेश दुबे, सन्नी महानंद, लोकनाथ सूर्यवंशी, प्रकाश आजमानी, आरिफ बेग, संतोष ठाकुर, जॉनी खान, रेखराज पटेल, टोमन सिंग कागजी, लक्ष्य रजक, जितेंद्र यादव, राजेंद्र खरे, गिरीश बोस, लीलू साहू आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version