
मैनपुर। शारदीय नवरात्र प्रारम्भ होते ही गौरगांव क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। गांव में एक ही जगह स्थापित मां दुर्गा के पंडाल में पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।यहां के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। चारों ओर बज रहे मां दुर्गा के भक्ति गानों से पूरा गौरगांव क्षेत्र गूंज रहा है।पूजा स्थलों पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। वनांचल ग्राम में दुर्गा पूजा को लेकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।सुबह शाम आरती के लिए भक्तों की भीड़ लग रही है। साथ ही क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पूजा स्थल पहुंच पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। गांव को पूरी तरह से तोरण पताका एवं आकर्षक पांडाल सजाया गया है।
जिससे पंडाल आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से फरशुराम नेताम हिंदू राम नेताम, चैन सिंह नेताम, सुकलाल नेताम, कन्हैया मरकाम, चिमन नेताम, इतवारी राम नेताम, परमा मरकाम,प्रभु लाल विश्वकर्मा, सेवाराम मंडावी, तिलक राम मंडावी, राम प्रसाद मरकाम, धंसे नेताम, जगत राम नेताम, कमलेश नेताम, कुम्हारू नेताम, सांतु राम नेताम, बैशाख मंडावी, सोमार मंडावी विशेष रुप से शामिल रहे।