कपड़ा दुकान की छत तोड़ पार किए 50 हज़ार नकदी सहित लाखों के सामान

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। शहर के व्यस्तम गोलबाजार चिकनी मंदिर चौक स्थित “राम सा पीर” नामक कपड़ा दुकान में सेंधमारी की घटना सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने कपड़ा दुकान से 50 हजार नगदी समेत लाखो के सामान पर हाथ साफ किया है। दुकान संचालक के अनुसार चोर छत को तोड़कर एग्जास्ट फेन हटाकर अंदर घुसे। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है।फिलहाल गोलबाजार थाना पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

Exit mobile version