बाल-बाल बचे मंत्री टीएस सिंहदेव; गाड़ी के दोनों टायर फटे, मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मंत्री की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में मंत्री की गाड़ी के दोनों तैयार फट गए। हालांकि राहत की बात ये हैं कि इस हादसे में मंत्री टीएस सिंहदेव पूरी तरह से स्वास्थ्य है।

जानकारी के मुताबिक, मंत्री सिंहदेव रायपुर से अकलतरा जा रहे थे। इस दौरान नांदघाट दामाखेड़ा के बाद दरचुरा के पास दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में उनकी गाड़ी के दोनों टायर फट गए।

वहीं, गाड़ी में बैठे मंत्री टीएस सिंहदेव सहित सभी लोग सुरक्षित है। मंत्री सिंहदेव के निजी सहायक आनंद सागर ने बताया, मोटर सायकिल सवार को बचाने के चक्कर में इनोवा डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मंत्री जी दूसरी गाड़ी से रवाना हो गए।

Exit mobile version