ताम्रध्वज साहू ने राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का जायजा लिया, तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिये

Chhattisgarh Crimes

राजिम। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शुक्रवार शाम राजिम मेला स्थल का निरीक्षण किया एवं तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मंच को दर्शकों की सुविधा के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य मंच के सामने विभिन्न दीर्घा का अवलोकन किये। बैठक व्यवस्था के लिए सुझाव दिए।

उन्होंने महानदी आरती के लिए आवश्यक तैयारियां करने एवं अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात घूम घूम कर कुलेश्वर मंदिर सड़क, सरस मेला एवं स्टाल की जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारो से भी बात की। कलेक्टर प्रभात मलिक ने तैयारियों के सम्बंध में जानकारी दी एवं सुझाव अनुसार आवश्यक परिवर्तन करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित काम्बले, जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव व रीता यादव एवं भाव सिंह साहू, पदमा दुबे, विकास तिवारी,प्रीति पांडे सहित बड़ी संख्या में आम जनता भी मौजूद थे।

मंत्री ने कुलेश्वर महादेव में पूजा अर्चना की

निरीक्षण के दौरान गृह मंत्री ने कुलेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन कर पूजा अर्चना किए एवं प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की ।

भंडारा की व्यवस्था देखने पहुंचे गृहमंत्री

साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति एवं नगर साहू संघ राजिम के संयुक्त तत्वाधान में माघी पुन्नी मेला राजिम माता भोग भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे स्थल का जायजा करने शुक्रवार को प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे सामाजिक नेताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने साहू समाज के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कुछ निर्देश भी दिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, संरक्षक डॉ महेंद्र साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, नगर अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, सचिव राजू साहू, तरुण साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे। माघ पूर्णिमा के दिवस राजिम माता भोग भंडारा समिति के अध्यक्ष लाला साहू अपने माता-पिता के पुण्य स्मृति में भंडारा के लिए दान करेंगे। इस भंडारा का उद्घाटन महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू सामाजिक ध्वज फहराकर करेंगे। बताना होगा कि पिछले वर्ष साहू समाज के द्वारा आयोजित भोग भंडारा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्राप्त किया था इस बार भी यह आयोजन जोर शोर से करने से पूरी तैयारियां देखी जा रही है।

Exit mobile version