रायपुर में नाबालिग लड़कियों ने लूटा मोबाइल, 2 गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर में नाबालिग लड़कियां बदमाशों के गैंग के साथ शहर में चोरी-लूट की वारदात कर रही हैं। राजधानी में पहली बार ऐसा केस सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ा है। इनका एक साथी युवक फिलहाल फरार है। वो लड़कियों को रात के वक्त साथ लेकर निकला था, तीनों ने मिलकर एक राहगीर को लूटा था।

31 मई की रात करीब साढ़े 9 बजे ये कांड, पंडरी इलाके में हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया वो गांधी नगर जाने निकला था। माता गैरेज के पास पहुंचा तो पैदल जाते समय पीछे से एक मोटरसाइल वालों ने इसे रोका। इसमें एक युवक और दो लड़कियां थीं। पीछे बैठी लड़की ने शिकायकर्ता के हाथ से फोन छीन लिया, और भाग गए।

गुरुवार को शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी करते हुए लड़कियों का पता लगा लिया। इनके पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ। अब इनसे फरार युवक के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। दावा किया जा रहा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version