मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगा हुआ ग्राम पंचायत हरदीभाँठा में विंद्रानवागढ़ विधायक डमरु धर पुजारी ने श्रृंग्री ऋषी सिहावा के लिए निकले हरदीभाठा के कांवरियां का स्वागत श्री फल देकर किया।
इस मौके पर विधायक श्री पुजारी ने कहा कि बोल बम कांवरिया समिति हरदीभाठा के श्रद्धालु सद्भावना भाईचारा शांति से भोलेनाथ का स्मरण करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलकर जलाभिषेक करते हैं,तो उसका पुण्य प्रताप हमें मिलता है। ऐसा पुनीत कार्य करने वाले हरदी भाठा के बोल बम कांवरिया समिति के साथ हरदम हूं।
विधायक ने ग्राम हरदी भाँठा से श्रृंगी ऋषि सिहावा जाने के लिए निकले बोल बम कांवरिया भाइयों को बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ विदा किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप ,गजेंद्र यादव, नंदकुमार साहू ,हरीश यादव, उमाशंकर साहू,विकास ठाकुर, जसवंत साहू एवं बोल बम कांवरिया भाई उपस्थित रहे।