सूरजपुर में नड्डा बोले-समय आ गया है विकसित भारत के संकल्प का, पहले वोट बैंक की राजनीति होती थी;मोदी जी ने तरीका बदल डाला

Chhattisgarh Crimes

सूरजपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सूरजपुर के हाईस्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। नड्डा भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में प्रचार किया। सरगुजा में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 7 मई को होंगे। इसके साथ ही तीसरे और अंतिम चरण का शोर शाम 5 बजे थम जाएगा। 13 दिन में जेपी नड्डा का यह दूसरा दौरा होगा।

कांग्रेसी और गठबंधन वाले भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे। मोदी जी कहते हैं भ्रष्टाचारियों को हटाओ और ये कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। कांग्रेसियों ने कोयला घोटाला किया। चीनी घोटाला, 2G घोटाला किया।

राजनीति में उजाले का महत्व समझने है तो अंधेरे की त्रासदी को पहले जानो। अगर आपको ये पता न हो की अमास्या की अंधेरी रात कैसी होती है, तो पुण्यवासी का मजा नहीं आता है। सरगुजा में 23 एकलव्य मॉडल के स्कूल खोले गए हैं। अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन को नाया बनाया जा रहा है। उस पर 34 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मैंने आपसे वादा मांगा था कि छत्तीसगढ़ में कमल खिलाइए। आपने इसके बाद यहां मजबूत सरकार बनाई। 7 मई को सभी लोग वोट डालेंगे। आपने मन तो बना ही लिया है। क्योंकि जो लोग इतनी गर्मी में भी डटे हैं। उन्होंने फैसला कर लिया है कि चिंतामणि तो लोकसभा भेजना है। यह चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में है।

Exit mobile version