चार लोगों की हुई थी गिरफ्तारी
दरअसल पापीपुति रेड्डी पर नक्सल समर्थन और अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। यह मामला सुकमा जिले के मरईगुड़ा क्षेत्र में 19 मार्च 2023 को हुई एक घटना से जुड़ा था। जहां विस्फोटक पदार्थ बरामदी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।एनआईए कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि अभियोजन पक्ष के पास रेड्डी की संलिप्तता साबित करने के लिए कोई विश्वसनीय साक्ष्य या गवाही नहीं थी। कोर्ट ने माना कि न तो किसी हथियार या विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी साबित हुई और न ही अभियुक्त के नक्सल संगठन से जुड़ाव का कोई प्रमाण प्रस्तुत किया गया। परिणामस्वरूप, कोर्ट ने रेड्डी को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।