
छुरा/ “मानव सेवा ही प्रभु सेवा है” की मूल भावना के साथ असहाय और निर्धन लोगों की सेवा के लिए समर्पित हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा द्वारा गत दिनों गरियाबंद जिले अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से जरुरतमंदों की अपील प्राप्त होने पर एक लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई।
जिसमें मनहरण देवदास(बिजली, फिंगेश्वर)को दस हजार,किर्तन सिन्हा(विजयपुर,छुरा) को दस हजार, शमशाद खान(गरियाबंद)को पंद्रह हजार,गड़हा निषाद(छुरा)को बीस हजार, मिथलेश ध्रुव(सिवनी,छुरा)को पंद्रह हजार, केवलराम मरकाम(आमापारा,रसेला)को पंद्रह हजार एवं राजिम निवासी अनूप साहू को दस हजार रुपए की सहयोग राशि चेक द्वारा प्रदान किया गया।ये सभी व्यक्ति गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण ईलाज कराने में असमर्थ थे जिस पर ग्रुप द्वारा अपील प्राप्त होने पर तत्काल ईलाज हेतु राशि प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि छुरा से संचालित ये ग्रुप सन् 2020 से जरुरतमंदों की सेवा के लिए संचालित है। वर्तमान में इसका कार्यक्षेत्र सिर्फ गरियाबंद जिला है।यह जानकारी ग्रुप के कोषाध्यक्ष लक्की मेमन एवं सचिव श्री गोपाल सोनी द्वारा दी गई है।