8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

Chhattisgarh Crimes

दंतेवाड़ा। 8 लाख के ईनामी नक्सली कोसा मरकाम ने दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक के सामने सोमवार को आत्मसमर्पण किया. माओवादियों की 5 नम्बर प्लाटून का सदस्य कोसा मरकाम नक्सलियों की उत्तर बस्तर कमेटी में लम्बे समय से सक्रिय था. 2018 में नारायणपुर के इरपानार में 4 जवानों की हत्या, 2019 में कांकेर जिले के परतापुर माहला क्षेत्र में 4 बीएसपी जवानों की हत्या जैसे गम्भीर अपराधों में शामिल बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक कोसा, साल 2018 में नारायणपुर जिले की एक घटना में शामिल था। इसमें इरपानार के जंगलों में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी। इस वारदात में 4 पुलिस जवान शहीद हुये थे। साल 2019 मे कांकेर जिले के परतापुर माहला क्षेत्र में भी इस तरह का हमला नक्सलियों ने किया था।

बीएसएफ के 4 जवान इस घटना में शहीद हो गए थे। एसपी अभिषेक पल्लव ने प्रोत्साहन राशि का चेक कोसा को दिया। अब कोसा पुलिस को नक्सलियों की कई अहम जानकारी पुलिस को दे सकता है। जिससे नक्सल आॅपरेशन को तेज करने में फोर्स को मदद मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान के तहत एक और नक्सली ने सोमवार को सरेंडर किया। एसपी आॅफिस पहुंचकर नक्सली ने आम जिंदगी जीने की इच्छा जताई। सरेंडर करने वाले इस नक्सली का नाम कोसा मरकाम है। इस पर सरकार ने 8 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। कोसा, नक्सलियों की उत्तर बस्तर कमेटी मे काम करते हुए शीर्ष माओवादियों के साथ काम कर चुका है। यह अपने साथ लाइट मशीन गन रखता था। इससे उसने कई बार पुलिस के लोगों पर हमले किए हैं।