
कोंडागांव। जिले में एक बार फिर दहशतगर्दों ने ग्रामीण को अपना निशाना बनाया है। यहां नक्सलियों ने गांव में घूसकर एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी हैं। ग्रामीण की हत्या के बाद नक्सलियों ने हत्या की वजह लिखकर पर्चा भी फेका है। जिसमे ग्रामीण द्वारा मुखबिरी की बात कही है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। वही इस हत्याकांड के बाद से गाँव में दहशत का माहौल है। घटना मर्दापाल थाना क्षेत्र की हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम आदवाल टोडाबेड़ा पारा में सुमाराम मंडावी के घर रात करीब 10 बजे हथियार बंद नक्सली पहुंचे। यहां उन्होंने सुमाराम मंडावी को घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बकायदा नक्सलियों ने गांव में पर्चा भी फेंका हैं। जिसमें सुमाराम की हत्या का कारण पुलिस का मुखबिर होना बताया गया है। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा की यह मुखबिरी करता था। इस कारण इसे सजा दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी हैं।