दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने की युवक की हत्या, सड़क पर फेंका शव, लगाया मुखबिरी का आरोप

Chhattisgarh Crimes

दंतेवाड़ा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में युवक की हत्या कर दी। नक्सलियों ने हत्या के बाद शव को सड़क में फेंककर पर्चा छोड़ा है। घटना मालेवाही थाना क्षेत्र का है। युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बीती रात युवक को उनके घर से अगवा कर लिया था। इसके बाद उनके साथ मारपीट की और गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद युवक के शव को पल्ली-बारसूर मार्ग के घोटिया मोड़ पर फेंक दिया। नक्सलियों ने मौके पर पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मालेवाही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version