पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने धारदार हथियार से युवक को मार डाला

Chhattisgarh Crimes

सुकमा। जिले के एक गांव में माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में युवक की हत्या कर दी है। वारदात के बाद उसके शव को जंगल में फेंक दिया। शव के पास पर्चे भी फेंके गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर पहुंच गई। युवक की शिनाख्त कोर्सा कोसा के रूप में हुई है। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक सिलगेर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया था। फिर उसे अपने साथ जंगल लेकर गए। जहां उस पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया और हत्या कर दी। जिसके बाद शव को सुकमा जिले के मिनपा गांव के जंगल में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने शव को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

एक दिन पहले जवान को मारा था

दरअसल, नक्सलियों ने एक दिन पहले बीजापुर जिले में एक सहायक आरक्षक की भी हत्या कर दी थी। जवान जांगला गांव का रहने वाला था। जो राखी का त्योहार मनाने अपने गांव गया था। नक्सलियों ने उसका अपहरण किया और धारदार हथियार से वार कर उसकी जान ले ली थी।

Exit mobile version