बीजापुर। नक्सलियों ने वन विभाग के रेक रेंजर की हत्या कर दी है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने कोंडरोंजी जिले के भैरमगढ़ वन क्षेत्र के रेंजर रतराम पटेल की हत्या की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेंजर रतराम पटेल विभाग के कार्यों का मजदूरी भुगतान करने गए थे। इस दौरान नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया और बाद में रेंजर रतराम की हत्या कर दी। बस्तर सीसीएफ मोहम्मद शाहीद ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। रेंजर रतराम पटेल इन्द्रवती टाइगर रिजर्व भैरमगढ़ परिक्षेत्र में पदस्थ थे। जांगला थाने में हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है।
बस्तर पुलिस के आईजी सुंदरराज पी ने इस वारदात के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग के रेंजर रातराम पटेल क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के मजदूरी भुगतान के लिए जांगला थाना क्षेत्र के कोंडरोंजी गए हुए थे। आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी है। आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि माओवादी इस तरह से बेकसूर लोगों की हत्या कर बस्तर के विकास को अवरुद्ध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी हरकतों का माकूल जवाब देगी।