जयस्तंभ चौक स्थित वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे नवनियुक्त सीएम विष्णुदेव साय, कहा- बीजेपी वास्तव में आदिवासियों की चिंता करती है

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में आदिवासी नेता विष्णुदेव साय (Vishnudev sai) को नियुक्त किया गया है। सीएम का ऐलान होते ही विष्णुदेव साय को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं शहादत दिवस के मौके पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मीडिया से चर्चा की।

वहीं आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग पूरी होने के सवाल पर कहा कि ऐसी कोई मांग तो नहीं थी, भारतीय जनता पार्टी वास्तव में आदिवासियों की चिंता करती है। कांग्रेस केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल की है। आज देश का जो सर्वोच्च पद है राष्ट्रपति का जिसमे एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू जी को नियुक्त किया गया है, यह भाजपा ने ही किया है। आज 10 करोड़ से ज्यादा की आबादी आदिवासियों की पुरे भारत देश में है, उनके उत्थान के लिए आदिमजाति कल्याण विभाग का जो गठन हुआ है, यह भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अटल बिहारी जी ने किया था। भारतीय जनता पार्टी आदिवासी हितेषी पार्टी है।

Exit mobile version