नाबालिक बालिका को देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाले आरोपित और ग्राहक सहित नौ गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका को देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त तीन पुरुष एवं 6 महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपितों से मोबाईल एवं अन्य आपत्तिजनक समाग्री जब्त किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि नाबालिक बालिका द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लछनपुर एवं पिसौद में नाबालिक को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा नहीं मानने पर मारपीट की जा रही है।

नाबालिक बालिका की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में 6 महिलाओं और 3 पुरुषों के खिलाफ भादवि की धारा 366ए, 370ए, 370(2), 370(3), 370(4), 373, 294, 506 के तहत जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने, मारपीट करने एवं मानव दूर व्यापार में संलिप्त रहने सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज की गई।

मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई। इसमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष मौके से हिरासत में लिए गए। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। इनमें से दो आरोपित रायगढ़ जिले के और एक कोरबा जिले के तथा 6 आरोपित जांजगीर जिले के हैं।

रेड के दौरान संदिग्ध ग्राहक भी घटनास्थल पर मिले जो देह व्यापार मे लिप्त थे। आरोपितो को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

Exit mobile version