रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में मैदानी स्तर पर वर्ष 2022 की शुरुवात में ही बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। इनमें से 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 6ठीं वाहिनी के सेनानी और मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी भी इस फेरबदल की जद में आए हैं।
जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गये हैं उनमें राजनांदगांव के एसपी डी श्रवण को हटाकर छठवीं वाहिनी छसबल रायगढ़ का सेनानी बनाया गया है। उनके स्थान पर कोरबा के एसपी संतोष सिंह को राजनांदगांव का नया एसपी तैनात किया गया है। छसबल रायगढ़ के सेनानी रहे प्रखर पाण्डेय को मुख्यमंत्री सुरक्षा का एसपी बनाया गया है। मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी रहे विवेक शुक्ला को महासमुंद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसी तरह दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव को जांजगीर-चांपा का नया एसपी, जांजगीर चांपा के एसपी रहे प्रशांत ठाकुर को धमतरी का नया एसपी बनाया गया है। महासमुंद के एसपी रहे दिब्यांग पटेल को कोंडागांव के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। कोंडागांव के एसपी रहे सिद्धार्थ तिवारी को दंतेवाड़ा का नया एसपी बनाया गया है। धमतरी के पुलिस अधिक्षक रहे प्रफुल्ल ठाकुर को कोरिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।