अब रायपुर में ऑटो की तरह बाइक की मिलेगी सवारी; 500 बाइक राइडर्स की होगी भर्ती

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर में अब ऑटो की तरह लोग बाइक की भी सवारी कर पाएंगे। बाइक राइडिंग सर्विस रैपिडो रायपुर में अपनी सर्विस शुरू करने जा रहा है। इसके चलते बेरोजगारों को नौकरी का भी मौका मिलेगा। कंपनी 500 लोकल बाइक राइडर्स की भर्ती करने जा रही है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र इसको लेकर 7 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के पुराना पुलिस मुख्यालय कैंपस में होगा। इस प्लेसमेंट कैंप में रैपिडो रोपन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज भर्ती करेगी।

इस पद के लिए कैंडिडेट को 10वीं पास होना चाहिए। इसके लिए आवेदक के पास स्वयं का दुपहिया वाहन, आर.सी.बुक, लायसेंस, आधार कार्ड, स्मार्ट फोन, पेन कार्ड एवं बैंक पासबुक होना अनिवार्य है। 7 अप्रैल को इस काम के लिए बरोजगार युवक सीधे पुलिस हेड क्वार्टर जाकर अप्लाई कर भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल विद्युत के लिए तारमिस्त्री परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र 30 अप्रैल तक जमा किया जा सकता है। रायपुर में आयोजित परीक्षा के लिए रायपुर, बलौदाबाजार एवं गरियाबंद जिले के आवेदक पात्र होंगे। इसके लिए पात्र आवेदक कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) और संभागीय विद्युत निरीक्षक, पता- रायपुर 246 आम बगीचा सुन्दर नगर जाकर आवेदन हासिल कर सकते हैं।