रायपुर। छत्तीसगढ़ के खरसिया जिले में आश्चर्य घटना सामने आई है। यहां सास की मौत की घटना सुनने के बाद बहू की मौत हो गई। बतादें, खरसिया जिले के साहू स्टील एंड फेब्रिकेशन के संचालक हितेश साहू की माता की तबीयत खराब होने से उपचार निजी अस्पताल रायगढ़ में चल रहा था। जिनकी मृत्यु 70 वर्ष की आयु में मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक हिंचकी आने से हो गई। यह खबर सुनते ही उनकी बहू मायादेवी साहू 52 वर्ष की मौत भी हो गई। एकबारगी इस बात पर विश्वास तो नहीं किया गया, लेकिन खरसिया अस्पताल में बहू की मौत की पुष्टि भी हो गई।
जिनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह ग्राम भांटा के मुक्तिधाम में किया गया। सास बहू की एक साथ अर्थी उठने से पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया।