महिला दिवस पर आप पार्टी ने किया महिलाओं का किया सम्मान

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी महासमुन्द द्वारा विभिन्न क्षेत्र मे काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमे शराब बंदी आंदोलन में विशेष भूमिका निभाने वाली महिला कमांडो श्रीमति बेना ध्रुव ,निर्भिक एवं निस्पक्ष पत्रकारिता में योगदान देने वाली महिला पत्रकार उत्तरा विदानी ,महासमुन्द के वार्ड 27 के आम आदमी पार्टी के पाषर्द शोभना यादव, आशियाना वृध्दा आश्रम के प्रबंधक श्रीमति भारती साहू एवं ग्राम पंचायत कोमाखान को उत्कृष्ट ग्राम पंचायत बनाने वाली सरपंच श्रीमति वीणा आशिष वाकडें का सम्मान उनके सेवाओं के लिए मोमेन्टो प्रदान कर किया गया।

Chhattisgarh Crimes

महिला सम्मेलन में सैकडों की संख्या में विभिन्न गांव से महिलाए एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए,जिन्हे उत्तरा विदानी द्वारा सम्बोधन करते हूए यह सवाल किया गया,कि महिलाओं को जब हर क्षेत्र में समानता का दर्जा दिया जा रहा है,वह किसी भी क्षेत्र मे पुरूषों से कम नही है तो उन्हे मजदूरी जैसे कार्यो में अलग-अलग मजदूरी क्यो दी जाती है ? आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेंगी तो यह विसंगती दुर कर दी जाएगी,आम आदमी पार्टी महिलाओं के अधिकार एवं हितों कि रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है।

आप पार्टी द्वारा अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया,जिसमे सैकडो की संख्या में महिला एवं पुरूषो ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया,तत्पश्चात महिलाओं ने महासमुन्द जिले में खुल रहें प्रीमियम मदिरा की दुकान का विरोध करते हुए जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी देते हूए कहा,तत्काल इन नए खुलने वाले मदिरा दुकानों का टेण्डर सरकार निरस्त करें,अन्यथा पार्टी इन महिलाओं के साथ मिलकर दुकानों के आगे धरना पदर्शन करेंगी।

महिला सम्मेलन में प्रमुख रूप से मीनाक्षी ठाकुर,टीना ठाकुर,दुलारी साहू,सरिता साहू,मालती साहू,मीना साहू,सुकमत ठाकुर,संजय यादव, शकील खान संतोष चन्द्राकर,अभिषेक जैन,कादिर चौहान,लक्ष्मण राव, पुरूषोत्तम साहू,ललित साहू,सोमनाथ साहू,आशिष वाकडे,कैलाश जैन,शशी गिरी,रूखमनी निषाद, अमरिका विश्वकर्मा,जमुना ध्रुव,जयकुमारी,विमला सिन्हा, सोनबती, बीराज,शनंती, तिजिया बाई,लगनी बाई,सोनबती,मधु यादव,श्रवण ध्रुव,पुरूषोत्तम साहू,डोंगर सिंग चक्रधारी,बबला निषाद,पुनाराम निषाद,खेलावन साहू,अगेश्वर यादव,आदि महिला एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।