विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टाटा टी #JaagoRe ने जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए कार्रवाई हेतु किया आह्वान

बच्चों के लिए सुरक्षित भविष्य हासिल करने हेतु छोटे-छोटे कदम उठाने की अपील की

Chhattisgarh Crimes

बेंगलुरू। टाटा टी ने आज #JaagoRe का अपना नवीनतम संस्करण लॉन्च किया। इसका उद्देश्य एक ऐसी समस्या को लेकर पर जागरूकता फैलाना है जो हमारे समय का सबसे स्पष्ट संकट है – जलवायु परिवर्तन। पिछले कुछ दशकों में, जलवायु परिवर्तन के निहितार्थ अपूर्व रहे हैं। 2021 की सेव द चिल्ड्रन[1] की एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि पृथ्वी की गर्मी वर्तमान दर से बढ़ती रही, तो पिछले दशक और उसके बाद पैदा हुए बच्चों को पिछली पीढ़ियों की तुलना में अधिक तपती लू, बाढ़, सूखा और जंगल की आग का सामना करना पड़ेगा। यूनिसेफ की इसी तरह की एक रिपोर्ट[2] में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ‘अत्यंत उच्च जोखिम’ के रूप में वर्गीकृत देशों में लगभग 1 अरब बच्चे रहते हैं।

फिल्म का लिंक – https://www.youtube.com/watch?v=MHXVpBSz9MY

अगर हम अपने बच्चों के भविष्य की रक्षा करना चाहते हैं तो इससे हमारे लिए जलवायु परिवर्तन से लड़ना महत्वपूर्ण हो जाता है।

पिछले कुछ वर्षों में, टाटा टी की #JaagoRe पहल ब्रांड और प्लेटफॉर्म के जरिए उठाई गई प्रमुख समस्याओं से निपटने, समाज के भीतर वास्तविक परिवर्तनों को प्रेरित करने और उन्हें सुगम बनाने के लिए सामाजिक जागृति का एक स्पष्ट आह्वान बन गई है। वर्तमान संस्करण के साथ, टाटा टी #JaagoRe का उद्देश्य यह बताना है कि जलवायु परिवर्तन एक सामान्य नागरिक को कैसे प्रभावित करता है और यह हमारी भावी पीढ़ियों को कैसे प्रभावित करेगा। इसे व्यक्तिगत और सरोकारी बनाकर इसके जरिए लोगों को छोटे व्यवहार परिवर्तन करने और एक साथ सरल कार्रवाई योग्य कदम उठाने के लिए प्रेरित करने की उम्मीद है, जो हमें जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद कर सकता है और इसलिए इस ग्रह को हमारे बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर बना सकता है।

अपने 15वें वर्ष में, एक नए टीवीसी के साथ टाटा टी जागो रे प्लेटफॉर्म ने प्रशंसित अभिनेता पंकज त्रिपाठी को वापस लाया है जो सबसे पहले जागो रे अभियान का हिस्सा थे। मुलेन लिंटास द्वारा निर्मित, यह टीवीसी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर रिलीज़ हो रही है। यह इस तथ्य को प्रदर्शित करता है कि जहां कुछ डिग्री गर्मी हमारे घर के सुकून को बाधित कर सकती है, वहीं हम अभी भी तेजी से बढ़ते जलवायु परिवर्तन के बारे में उदासीन हो गये हैं, जिसे दुनिया में बढ़ते तापमान जैसे मौसम की गड़बड़ी के माध्यम से स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। हमें जगाने और जलवायु परिवर्तन को स्वीकार करने के लिए उत्साहित करते हुए, फिल्म का मुख्य संदेश एक बच्चे के के माध्यम से दिया गया है, जिससे सभी माता-पिता को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अब कार्रवाई करने के लिए अनिवार्य अनुस्मारक के रूप में कार्य करना है, क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि हमारे बच्चों के भविष्य की रक्षा करने में बहुत देर हो जाए।

हम में से अधिकांश अपने बचपन को याद करते हैं जिसमें आउटडोर गतिविधियों का उचित स्थान था, हालांकि माता-पिता के रूप में आज बढ़ते तापमान, प्रदूषित वातावरण आदि के कारण हम अपने बच्चों को बाहर भेजने को लेकर चिंतित रहते हैं, इसलिए इस प्रस्ताव के साथ कि ‘अपने लिए नहीं तो… अपने बच्चों के भविष्य के लिए जागो रे’, टीवीसी इस तथ्य पर प्रकाश डालता है कि जलवायु परिवर्तन व्यापक है, जो समाज के सभी वर्गों के परिवारों को प्रभावित कर रहा है। यह फिल्म सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि वे आगे आएं और छोटी-छोटी दैनिक पहलों के जरिए योगदान देकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद करने के लिए अपना समर्थन देने का संकल्प लें। एक माइक्रोसाइट (Jaagore.com) के जरिए लोग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ इस लड़ाई में किए जा सकने वाले छोटे-छोटे दैनिक हस्तक्षेपों के बारे में जानकारी प्रदान करके इसे अपना समर्थन दे सकते हैं।