महिला वकील से 50 हजार की ऑनलाइन ठगी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। महिला वकील के साथ 50 हजार की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत टिकरापारा थाने में की गई है. जानकारी के मुताबिक शातिर ठग ने क्रेडिट कार्ड बंद करवाने का झांसा दिया। ठग के बताए अनुसार महिला वकील ने Anytesk डाउनलोड किया। फिर एक-एक कर फोन आने लगे. अचानक पैसा कटने का SMS आया. तब ठगी का अहसास हुआ. महिला वकील की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. और जांच में जुट गई है.