अंबेडकर अस्पताल में शनिवार को बंद रहेगी OPD, नीट की काउंसलिंग में देरी का विरोध

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी के अंबेडकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर (जूनियर डॉक्टर) हड़ताल पर जा रहे हैं। शनिवार को अस्पताल की OPD सेवा बंद कर दी जाएंगी। एक भी डॉक्टर मरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन चलेगी। ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि डॉक्टर्स ने यह भी ऐलान किया है कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी।

डॉक्टरों का यह आंदोलन neet-pg की काउंसलिंग में देरी का विरोध है। दरअसल पूरे देश भर में रेजिडेंट डॉक्टर neet-pg की काउंसलिंग में हो रही देरी की वजह से आंदोलन कर रहे हैं। खबर है कि देश भर के 10 हजार रेजिडेंट डॉक्टर शनिवार से ओपीडी की सेवाएं बंद करने जा रहे हैं। इस आंदोलन को छत्तीसगढ़ के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी अपना समर्थन दिया है। रायपुर, जगदलपुर और सिम्स बिलासपुर में इसी वजह से शनिवार से OPD सेवा बंद की जा रही है। प्रदेश के कुल 400 डॉक्टर्स हड़ताल पर रहेंगे।

ये है मामला
मेडिकल एजुकेशन से जुड़ी नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग 2021 में बार-बार हो रही देरी के कारण फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने शनिवार (27 नवंबर) से देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। संगठन फोर्डा (फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) ने देश भर के सभी रेजिडेंट डॉक्टरों से शनिवार से बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाओं से हटने का अनुरोध किया है।

Exit mobile version