महिला स्वालम्बी संस्था द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। नगर के महिला स्वालम्बी संस्था द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए दीपावली मिलन समारोह का आयोजन गरियाबंद के सिविल लाइन में स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। इस दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फुमेमन अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष लालिमा ठाकुर और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके उपस्थित रहे।

इस दीपावली मिलन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि गफ्फुमेमन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हर कार्य मे माहिलाए पुरुषों के साथ कंधे से कांधा मिलाकर कार्य कर रही है।मैं चाहता हु की महिलाए आत्मनिर्भर हो और देश मे नाम कमाए।महिलाओ को अपने विकास में जब भी जो भी जरूरत हो वे मुझे किसी भी समय फोन कर सकती है।महिलाएं विकास करेंगी तो गरियाबंद विकास करेगा। वही अध्यक्ष गफ्फुमेमन ने वार्ड नम्बर पांच में स्थित पंचायत के भवन को महिला के लिए आरक्षित करने की बात कहते हुए महिलाओ की एक समिति बनाकर कर उस भवन का उपयोग करने की बात कहे।

उद्बोधन के अंत मे गफ्फुमेमन द्वारा महिलाओं के लिए जल्द ही आरक्षित व्यायाम शाला का भवन बनाया जाएगा।वही कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम,रंगोली प्रतियोगिता और आनन्द मेला का आयोजन किया गया था जिसमे महिलाओ और बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर बेचा गया।

कार्यक्रम में तनु साहू ,पदमा साहू रीति मिश्रा,सीमा जांगड़े,नेहा जॉन,नीतू देवदाश,धानी मानिकपुरी,प्राची कुटारे,सारिका महाडिक,मुक्ति देवांगन, त्रिवेणी देवांगन,सुमन साहू,पूनम,गायत्री देवागन,नूतन संग़ानी बिंदु सिन्हा मिलेश्वरी साहू रेणुका साहू पूर्णिमा तिवारी विमला साहू बिंदु वर्मा प्रीति गणवीर जमुना गजभिए पूर्णिमा गजभिए और अन्य महिलायें विशेष रूप से उपस्थित रहे।