भाजपा प्रवेश करेंगे पद्मश्री अनुज शर्मा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा आज भाजपा प्रवेश करेंगे. उनके साथ तकरीबन 200 लोग बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं. बता दें कि शामिल होने वालों में फिल्म डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, वकील सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं.

पटेल मरार समाज के पूर्व अध्यक्ष जवाहर नायक और पार्षद अमर बंसल सहित कई समर्थक भी भाजपा प्रवेश करेंगे. इसके अलावा VRS के लिए अप्लाई कर चुके IAS नीलकंठ टेकाम भी जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे.

अनुज शर्मा आज छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे भारत मे एक सफल एक्टर रूप मे जाने जाते हैं. इनका जन्म 15 मई 1976 को भाटापारा, छत्तीसगढ़ मे हुआ और छत्तीसगढ़ के सबसे सफल एक्टर में से एक हैं. अनुज शर्मा ने बहुत से छत्तीसगढ़ी हिट फिल्म दिये हैं. उन्होंने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. जिसमे सबसे बड़ा अवार्ड पद्मश्री है. अनुज को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था.

अनुज ने फिल्मी दुनिया में कदम सतीश जैन द्वारा निर्मित ‘मोर छइयां भुइयां’ से रखा. जो सन 2000 में आई थी और ये फिल्म हिट रही. इस तरह से इनका शानदार फिल्मी जगत में एंट्री हुई. इसके बाद एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में इन्होंने दी थी.

अनुज शर्मा के 2008 के चुनाव के समय भी बीजेपी में शामिल होने की खबरें आईं थी. लेकिन किन्हीं कारणों से वह टल गया था. अनुज भाटापारा के मूल निवासी हैं. अटकलें हैं कि अनुज को भाटापारा विधानसभा से ही बीजेपी अपना उम्मीदवार बना सकती है. बीजेपी प्रवेश के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

Exit mobile version