
अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर इलाके में झाडफ़ूंक का काम करने वाले एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर बारिश के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा (High voltage drama) किया। पहले तो उसने अपने कपड़े फाड़ लिए, फिर अंडरवियर में ही बीच सडक़ पर गाडिय़ों के आगे लेट गया। लोग उसे उठाते रहे, लेकिन वह नहीं मान रहा था। अंत में वाड्रफनगर के व्यवसायियों ने वीडियो बनाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे चौकी ले गई।जिस व्यक्ति ने भरी बारिश के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा (High voltage drama) किया, वह वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत ग्राम करमडीहा निवासी छोटेलाल कन्नौजिया बताया जा रहा है। वह ग्रामीण इलाकों में झाडफ़ूंक का काम करता है। शुक्रवार की सुबह वह शराब के नशे में धुत होकर वाड्रफनगर की सडक़ों पर ड्रामा करता रहा।