पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर हुई बढ़ोत्तरी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी में पेट्रोल और डीजल के भाव आसमान छूने लगे हैं। ईंधन के दामों में इतनी बढ़ोतरी पहली बार हुई है। राजधानी में आज पेट्रोल में 37 तो वहीं डीजल में 42 पैसे की बढ़त हुई है। इस बढ़त के साथ पेट्रोल 92.23 रुपए और डीजल 91.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोरोना महामारी के बाद ईंधन के दामों में बढ़त आम जनता के लिए मुश्किल खड़ा कर रहा है। इनके दामों में बढ़त के साथ महंगाई भी बढ़ने की सम्भावना है।

 

Exit mobile version