भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जय जोहार मध्य प्रदेश, राम-राम, सेवा जोहार, मोर सगा जनजाति भाई-बहन के साथ अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां मध्य प्रदेश के जनजातीय समाज का आभार भी व्यक्त करता हूं। बीते अनेक वर्षों में निरंतर हमें आपका स्नेह, आपका विश्वास मिला है। ये स्नेह हर पल और मजबूत होता जा रहा है। जीवन का उत्तम ज्ञान आदिवासियों ने आत्मसात किया।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित 50 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का वर्चुअल भूमि-पूजन किया। #जनजातीय_गौरव_दिवस #AzadiKaAmritMahotsav pic.twitter.com/F8ZA5L0KEO
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) November 15, 2021
आजादी के बाद देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पूरे देश के जनजातीय समाज की कला, संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को गौरव के साथ याद किया जा रहा है, उनका सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया वो देशभर के लोगों को जीवन जीने का मकसद दिया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के योगदान के बारे में या तो देश को बताया ही नहीं गया और अगर बताया भी गया तो बहुत ही सीमित दायरे में जानकारी दी गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आजादी के बाद दशकों तक जिन्होंने देश में सरकार चलाई, उन्होंने अपनी स्वार्थ भरी राजनीति को ही प्राथमिकता दी।
पीएम मोदी ने कहा, मैं आज यहां मध्य प्रदेश के जनजातीय समाज का आभार भी व्यक्त करता हूं। बीते अनेक वर्षों में निरंतर हमें आपका स्नेह, विश्वास मिला है। यह स्नेह हर पल और मजबूत होता जा रहा है। आपका यही प्यार हमें आपकी सेवा के लिए दिन रात एक करने के लिए प्रेरणा देता है।
भारत आज अपना पहला जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। आजादी के बाद देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पूरे देश के जनजातीय समाज की कला, संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को गौरव के साथ याद किया जा रहा है उन्हें सम्मान दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को सीएम श्री @ChouhanShivraj ने गोंडवाना की गौरव रानी कमलापति जी की प्रतिमा भेंट की। रानी कमलापति ने राज्य की रक्षा के लिए मुगल शासकों का बहादुरी से सामना किया था और अंत में अपने सम्मान की रक्षा करते हुए जल समाधि ले ली थी।#जनजातीय_गौरव_दिवस pic.twitter.com/EbwPjecyYj
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) November 15, 2021