प्रधानमंत्री का महिलाओं से सीधा संवाद प्रेरणादायक : प्रभासिनी सोनी

Chhattisgarh Crimes

मैनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी संवाद कार्यक्रम के तहत देश भर की महिला स्व सहायता समूह से सीधा संवाद किया। महिला समूह से सीधी बातचीत करते हुए राष्ट्र के महिला समूह को सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से संबोधित किया है।

उक्त आयोजन का प्रसारण गरियाबंद जिले के देवभोग जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत घूमरगुड़ा मातागुडी़ के सामने में भी किया गया।  इस अवसर पर मुख्य रूप से समूह अध्यक्ष प्रभासिनी सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्थक संबोधन को सुनने के पश्चात अपनी प्रतिक्रिया छत्तीसगढ़ क्राइम्स को देते हुए कहा कि देश का मुखिया आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले मातृ शक्तियों से सीधे संवाद करते हैं तो संवाद करने का सबसे सहज, सरल ,सुलभ, सार्थक तथा समुचित माध्यम इससे अच्छा कोई नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि महिला समूह से सीधे बातचीत कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का पहला कदम है। ऐसे ही कार्य से आत्मनिर्भर बन महिलाएं आगे बढ़ते हुए परिवार,समाज राज्य, राष्ट्र का विकास करने का हिस्सा बनेगी। इस कार्यक्रम में 10 समूह के सैकड़ों महिलाएं शामिल रही।

Exit mobile version