
रायपुर। सटोरियों के खिलाफ राजधानी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस और सायबर सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 सटोरी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 43 हजार नगदी और लाखों की सट्टा पट्टी भी जब्त की गई। इसी के साथ पिछले तीन दिनों में राजधानी पुलिस ने 78 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी पुलिस को 21 सितंबर को शहर के अलग अलग इलाकों में सट्टा खिलाये जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद क्राइम ASP अभिषेक माहेश्वरी के निर्देश में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने रेड कार्रवाई करते हुए15 सटोरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 43,080 और सट्टा-पट्टी जप्त की गई। साथ ही आगे भी ये कार्रवाई रायपुर पुलिस के दवारा जारी रहेगी।
बता दें, 19 से लेकर 21.सितंबर तक के 3 दिनों में कुल 78 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 2,27,010/- रूपये नगदी, 7 नग लैपटाॅप, 39 नग मोबाईल फोन, चेक बुक, पासबुक, एटीएम लेजर कैश तथा करोड़ों रूपये की सट्टा-पट्टी जप्त कर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार सटोरियों में
कादिर खान पिता गफ्फार खान उम्र 31 साल निवासी कोटा सरस्वती नगर रायपुर।
सतीश सोनी पिता बसंत सोनी उम्र 32 साल निवासी झंडा चैक पंडरी रायपुर।
संजय सिंह ठाकुर पिता राजेंद्र सिंह उम्र 40 साल निवासी भाठागांव पुरानी बस्ती रायपुर।
विक्की तिवारी पिता ललित तिवारी उम्र 29 साल निवासी कुशालपुर पुरानी बस्ती रायपुर।
दौलत शर्मा पिता लखन लाल उम्र 29 साल साकिन भाठागांव सोनकर पारा पुरानी बस्ती रायपुर।
नरेश देवांगन पिता मंगलू देवांगन उम्र 42 साल निवासी लाखे नगर आजाद चैक रायपुर।
असलम खान पिता अजीज खान उम्र 32 साल निवासी सदर बाजार कोतवाली रायपुर।
राजा उर्फ भक्त राज घोष पिता जोघू गोपाल घोष 26 साल निवासी लाखे नगर आजाद चैक रायपुर।
आशीष श्रीवास्तव पिता लखन लाल श्रीवास्तव 43 साल निवासी कुकुरबेड़ा थाना आमानाका रायपुर।
उधव जाल पिता अष्टमी जाल उम्र 26 साल निवासी बढ़ई पारा आजाद चैक रायपुर।
नरेंद्र सिंह पिता कुलदीप सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 ऊपर पारा थाना अभनपुर रायपुर।
ठाकुर राम निषाद पिता धनु राम निषाद उम्र 28 वर्ष निवासी गोरी पारा बड़े पारा आरा मील के सामने थाना गोबरा नवापारा रायपुर।
राजा राव पिता लक्ष्मण राव उम्र 40 वर्ष निवासी भाई पारा थाना गोबरा नवापारा रायपुर।
टिकेश्वर काटले पिता देवदास काटले उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 03, भैरवगढ धाम तिल्दा थाना नेवरा रायपुर।
प्रवीण यादव पिता अलख राम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं 10, लोहार पारा खरोरा रायपुर।