कोंडागांव पुलिस ने 42 लाख रूपए के गांजा के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

कोंडागांव। कोंडागांव में पुलिस ने गांजा की एक बड़ी खेप पकड़ी है। यहां तस्करों ने गांजा तस्करी का नया पैंतरा अपनाया है। ट्रक के नीचे एक एक्स्ट्रा चैंबर बनाकर उसमें 213 किलो गांजा छिपाकर ला रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद किए गए गांजा की कुल कीमत लगभग 42 लाख रूपए बताई जा रही है। मामला कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के दो तस्कर एक पिकअप में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर सुकमा के रास्ते जगदलपुर और फिर यहां से कोंडागांव होते हुए रायपुर की तरफ जाने वाले हैं। मुखबिर की इसी सूचना के मुताबिक पुलिस ने मर्दापाल तिराहे में नाकेबंदी की और यहां से गुजरने वाली हर एक वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान एक पिकअप वाहन जगदलपुर की तरफ से आ रही थी। जिसे जवानों ने रुकवाने की कोशिश की। लेकिन वाहन चालक भागने लगा।

इस बीच जवानों ने बाइक से वाहन का पीछा किया और पिकअप को रुकवा कर इसमें बैठे दो लोगों को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ करने पर अपना नाम मैपाली रामचंद्र आंध्र प्रदेश और कमल बख्शी ओडिशा का रहने वाला बताया। वहीं जवानों ने पिकअप की तलाशी ली। जिसमें डाला खाली मिला। लेकिन, डाला के नीचे एक एक्स्ट्रा चेंबर बनाकर रखा हुआ था। जिसे खुलवाने पर वहां से गांजा के कुल 36 पैकेट पुलिस ने बरामद किए। जिसके बाद दोनों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।