जमीन खरीददार और फर्जी वकील बन ठगी करने वाले प्रेमी जोड़े को पुलिस ने दबोचा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जमीन का विज्ञापन देने वालों को खरीदार और वकील बनकर ठगी करने वाले प्रेमी-जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी जोड़ के खिलाफ अलग-अलग थानों में ठगी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और आज खुलासा कर सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार जमीन खरीददार बनकर जमीन बेचने का विज्ञापन देने वालों से ठगी करने वाले प्रेमी जोड़े को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपियों ने अभी तक 6 से अधिक लोगों को चूना लगाया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में आज खुलासा कर सकती है।

Exit mobile version