कुएं में गिरी महिला को पुलिस कर्मियों ने निकाला बाहर

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर के उरला में पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश की है। कुएं में गिरी एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। अपनी जान को जोखिम में डालकर पुलिस कर्मी रस्‍सी के सहारे कुएं में उतर गए और महिला को सुरक्ष‍ित बाहर निकालकर अस्‍पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि लगभग 150 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला का हाथ पैर हिल रहा था। महिला अपने होश में थी। कुएं में पानी कम था तो तत्काल आसपास के लोगों से रस्सी की व्यवस्था की। इसके बाद आरक्षक छत्रमणी यादव एवं चालक तामेश्वर साहू कुएं में उतर कर महिला को स्ट्रेचर पर लिटाकर रस्सी के सहारे बाहर निकाला।

Exit mobile version