पुलिस जवान लड़की को कर रहा था तंग, 85 साल के रिटायर्ड प्रोफेसर ने टोका तो पटककर लातों से पीटा, केस दर्ज

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर पुलिस ने अपने ही जवान के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल जवान पर एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटने का आरोप है। मामूली बात पर हुई बहस के बाद बाद इस कदर बिगड़ी मामला मारपीट पर जा पहुंचा। घायल बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया। अब अस्पताल के लोगों ने पुलिस को खबर दी। सरस्वती नगर थाने में इस मामले में पुलिस जवान पर FIR दर्ज की गई है।

जिस जवान पर मारपीट का आरोप लगा है उसका नाम अजय कौशल नाम बताया जा रहा है। अजय के खिलाफ शिकायत करने वाले 85 साल के रिटायर्ड प्रोफेसर बालकृष्ण अग्रवाल हैं। अग्रवाल हर सुबह वॉक पर जाते हैं। सुबह करीबन 5.00 बजे करबला तालाब इमाब बडा के पास वॉक कर रहे थे। यहां उन्हें एक पुलिस जवान युवती को हड़काते हुए दिखा। करीब जाकर अग्रवाल ने जवान ने कह दिया लड़की को जाने दो क्यों तंग कर रहे हो।

जवान ने कहा – अबे बुढढे तुझे मैं जान से मार दुंगा। ये कहकर गालियां देने लगा। धक्का देकर जमीन पर पटका और बुजुर्ग को लातों से पीटने लगे। बुजुर्ग ने पुलिस वाले के बैच पर उसका नाम अजय कौशल पढ़ लिया था। पास ही खड़े पेट्रोलिंग वाहन से दूसरा पुलिस वाला उतरा और अजय को साथ लेकर चला गया। पुलिस वाले की मार से घायल बुजुर्ग सड़क पर गिरे हुए थे। राहगीरों ने घर पहुंचाया और परिजनों को उन्होंने सारी बात बताई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा।

Exit mobile version