
रायपुर। श्रीजी वैशाली रेशिडेंसी मेन रोड अमलीडी रायपुर में नवनिर्मित शिव मंदिर में तीन दिवसीय दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन रविवार 19 फरवरी से सोमवार 21 फरवरी 2022 तक किया गया है !
मंदिर समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव सहपरिवार एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव कोविड दिशा निर्देशो के तहत 19 फरवरी से प्रारंभ हुआ जिसमे प्रथम दिन श्री गणेश पूजन , प्रायश्चित कर्म एवं कलश सोभा यात्रा तथा द्वितीय दिन रविवार 20 फरवरी को देव पूजा कर्म कुटी तथा अधिवाश पूजा सम्पन्न हुई ।
सोमवार 21 फरवरी को देवपूजा , नगर भ्रमण , प्राणप्रतिष्ठा एवं पूर्णहुति पश्चात दोपहर 2 बजे से माह आरती एवं प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर श्रीजी वैशाली रेशिडेंसी परिवार द्वारा समस्त भक्तजनो को स्नेहिल आमंत्रण देते हुए दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।
