ढूंकू प्रथा से बनी पत्नी, प्रताड़ित होकर लगाई फांसी

Chhattisgarh Crimesसरगुजा जिले के सुखरी भंडार में युवक के साथ ढूंकू प्रथा से पत्नी बनी युवती ने तीन माह पूर्व फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने युवती के पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमेश्वरपुर निवासी युवती जानकी सिंह (30) सरगुजा जिले के उदयपुर अंतर्गत सुखरी भंडार निवासी सुमार साय के घर ढूंकू आ गई थी। सुमार साय ने उसे पत्नी बनाकर रखा था। 22 जनवरी 2025 को जानकी सिंह ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवती के पिता की रिपोर्ट पर उदयपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया था।

विवाद कर पति कर रहा था प्रताड़ित उदयपुर पुलिस की जांच में पता चला कि सुमार साय लगातार जानकी सिंह से विवाद कर उसे प्रताड़ित करहा था। इससे जानकी सिंह परेशान रहती थी। अंततः उसने 22 जनवरी को फांसी लगा ली।

मामले में जांच के बाद पुलिस ने सुमार साय के खिलाफ धारा 108 बीएनएस का अपराध दर्ज किया।

थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने सुमार साय (33 साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version