रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। 2005 बैच के IAS अफसर आखिरकार सचिव बन गये हैं। मुख्यमंत्री के एप्रुवल के बाद जीएडी ने आदेश जारी कर दिया है। जो 6 आईएएस अफसर सचिव बने हैं, उनमें चार डायरेक्ट आईएएस थे, जबकि दो प्रमोटी है।
जो अफसर सिकरेट्री बने हैं, ऊनमें मुकेश बंसल, संगीता आर, रजत कुमार, एस प्रकाश, टीपी वर्मा और नीलम नामदेव एक्का शामिल हैं। अभी IAS मुकेश बंसल और रजत कुमार सेंट्रल डिप्टेशन में हैं, लिहाजा उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गाय है, जबकि संगीता आर लंबे एजुकेशनल लीव पर है।
प्रमोशन के साथ ही कुछ IAS अफसरों के विभागों में बदलाव भी किया गया है। आर संगीता छुट्टी की वजह से मंत्रालय में सचिव बनायी गयी है। एस प्रकाश को विशेष सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व मिशन संचालक जल जीवन मिशन से मिशन संचालक जल जीवन मिशन बनाया गया है।
टोपेश्वर वर्मा राजनांदगांव कलेक्टर बने रहेंगे। वहीं नीलम नामदेव एक्का सचिव जन शिकायत निवारण विभाग के साथ-साथ विमानन विभाग के के डायरेक्टर का एडिश्नल चार्ज संभालेंगे। इस बैच में दो और IAS अफसर थे। जिनमें से ओपी चौधरी पहले ही ब्योरोक्रेसी छोड़कर राजनीति में ज्वाइन कर चुके हैं, जबकि राजेश टोप्पो का प्रमोशन राज्य सरकार ने रोक दिया है।
जारी आदेश अनुसार राज्य शासन एतदद्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 आवंटन वर्ष के निम्नलिखित अधिकारियों को आवंटन वर्ष से 16 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेने के फलस्वरूप, दिनांक 01.01.2021 से सेवा के अधिसमय वेतनमान Pay Matrix level-14 में इस शर्त के साथ पदोन्नत करता है कि वे Mid-Career Training (Phase-IV) में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे अधिकारियों को पदोन्नति उपरांत तालिका के कॉलम 4 में उनके नाम के सम्मुख दर्शित पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।
मुकेश कुमार, भा.प्र.से. (सी.जी.2005) जो वर्तमान में भारत सरकार में निज सचिव (संचालक के समकक्ष), केंद्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के अधीन केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं. को उनके कनिष्ठ अधिकारी आर. शंगीता, भा.प्र.से. (सी.जी.2005) के अधिसमय वेतनमान में कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अधिसमय वेतनमान Pay Matrix Level-14 में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान करता है।
रजत कुमार भा.प्र से (सी.जी. 2005) जो वर्तमान में भारत सरकार में निदेशक जनगणना/नागरिक पंजीकरण, छत्तीसगढ़ के अधीन केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ है, को उनके कनिष्ठ अधिकारी एस प्रकाश, भा प्र.से ( सी. जी.2006) के अधिकमय येतनमान में कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अधिसमय वेतनमान Pay Matrix: Lavei- 14 में प्रोकार्मा पदोन्नति प्रदान करता है।
एस. प्रकाश, भाप्र.से. द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के नियम-12 के तहत् मिशन संचालक, जल-जीवन मिशन के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
भारत सरकार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली के पत्र क्रमांक 11030/4/2017-AIS-II, दिनांक 31.12.2020 द्वारा अघिसमय वेतनमान में पदोन्नति हेतु 06 रिक्तियों का निर्धारण किया गया है।