दिल्ली के कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट पहुंचे राहुल गांधी, चलाई आरी

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार (28 सितंबर) को दिल्ली के कीर्तिनगर फर्नीचर मार्केट पहुंचे। यहां बढ़ई कामगारों से राहुल ने कुर्सी बनाना सीखा। उन्होंने लकड़ी पर आरी और रंदा चलाया। कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत करके उनका हाल-चाल भी जाना।

राहुल गांधी की इस विजिट का वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा के बाद से लगातार कामगारों, मजदूरों के पास जाकर उनका काम देख रहे हैं। उनकी परेशानियां शेयर कर रहे हैं। यह सिलसिला अप्रैल से शुरू हुआ था। पिछले कुछ समय से राहुल गांधी लोगों के बीच जाकर उनके काम, जीवन और उनकी परेशानियों के बारे में बात कर रहे हैं।

Exit mobile version