
बारात में खाना खाकर दोनों साथी शुक्रवार रात में साढे़ 12 बजे वापस घर लौट रहे थे, कि वापसी में कुडे़केला जंगल ढाबा के पास मेन रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी।
सिर पर लगी गंभीर चोट
हादसे में मेहत्तर सिंह राठिया के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथी के नाक, मुंह सहित उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया।
आरोपी चालक हुआ फरार
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106(1), 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है।