रायगढ़ जिला में बुधवार की रात मां मनी प्लांट में हादसा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बुधवार की रात मां मनी प्लांट में हादसा हो गया। जिसमें फर्निस ब्लास्ट में काम करते दौरान धामका हुआ। इससे वहां काम कर रहे 4 श्रमिक झुलस गए। जहां ईलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा स्थित मां मनी प्लांट में हर दिन की तरह काम चल रहा था। जहां बुधवार की रात में प्लांट के फर्निस ब्लास्ट के पास बिहार क्षेत्र के रहने वाले अनुज कुमार 35 साल, रमानंद साहनी 32 साल, सुधीर कुमार 47 साल व संजय श्रीवास्तव 52 साल के्रन के उपर चढ़कर काम कर रहे थे।

तभी एकाएक फर्निश ब्लास्ट में धमाका हुआ। जिससे चारों श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

दो श्रमिकों की हालत गंभीर इसके बाद मामले की जानकारी प्लांट के अधिकारियों को दी गई। ऐसे में चारों झुलसे लोगों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जहां अनुज कुमार व रमानंद साहनी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने रायपुर रिफर कर दिया। वहीं सुधीर व संजय को जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

फर्निस ब्लास्ट में हुआ हादसा इस संबंध में पंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि रात में मां मनी प्लांट में हादसा हुआ है। जिसमें 4 लोग झुलस गए।

फर्निस ब्लास्ट के पास के्रन में चढ़े थे, तभी घटना घटित हुई। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जूट गई है।

Exit mobile version