रेलवे एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड (अर्बन बैंक) में नियुक्ति घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। 2023 में बैंक में किए गए 17 ग्रुप डी कर्मचारियों की नियुक्तियों को फ़र्जी और नियम विरुद्ध करार देते हुए मौजूदा बोर्ड ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
फर्जी नियुक्ति में अलग-अलग मंडलों के 17 लोग शामिल
अर्बन बैंक के डेलीगेट गोपी राव ने बताया कि फर्जी नियुक्तियों में देश के अलग-अलग मंडलों के 17 कर्मचारी शामिल हैं। बिलासपुर मंडल से शेख नासिर, सुमित ललपुरे, जी. नरेश और प्रशांत कुमार यादव, नागपुर से हंस कुमार, संतोष मेश्राम और सुशील ओमप्रकाश, रायपुर से जय कुमार डोंगरे, अंध्रा से किसन कुमार सहिस और निखिल बाउरी, भुवनेश्वर से गुड़ला वामसी कुमार, खड़गपुर से अर्णब गुप्ता और सौबीक घोष, खुर्दा रोड से अभिषेक मांगराज व ऋषिवा पटसाहानी, रांची से स्वरूप कुमार मंडल और शैलेन्द्र कुमार सिंह, जबकि संबलपुर मंडल से मदन मोहन दुर्गा की नियुक्तियां अवैध तरीके से की गई।