
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर गंज इलाके का हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद हुसैन रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आया। बताया जा रहा है कि उसका पार्किंग ठेकेदार रवि आहूजा से ठेला हटवाने को लेकर विवाद था। उसने रवि के साथ बहसबाजी शुरू कर दी। फिर हुसैन गाली गलौच देने लगा। जब रवि ने उसे गाली देने से मना किया तो वह मारपीट चालू कर दिया।
चाकू और बेसबॉल बैट से हमला
इस मारपीट के बीच आरोपी के दोस्त भी वहां पर पहुंच गए। वें भी पार्किंग ठेकेदार और स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान रवि को चाकू और बेसबॉल बैट से पीटा गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में रवि के जांघ और हाथ में चोंटे आई हैं। इस मामले में जीआरपी पुलिस ने दो आरोपी मनीष गजभिए और पप्पू साहू को गिरफ्तार किया था। अब गंज पुलिस ने भी मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।