इस आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए जिलेवार कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किए हैं। नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा कर, ब्लॉक, नगर और जिला कांग्रेस कमेटी सहित सभी मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करें।
क्या हैं जिम्मेदारियां ?
- जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना।
- स्थानीय विधायक, पूर्व प्रत्याशी, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कांग्रेसजनों से समन्वय।
- जनसभा के लिए जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार को गति देना।
- हर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता को रायपुर लाना।
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का निर्देश
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि, यह सिर्फ एक जनसभा नहीं बल्कि लोकतंत्र, किसानों, जवानों और संविधान की रक्षा का संकल्प है। सभी प्रभारी अपने जिले से जिम्मेदारी निभाएं और जनसमूह की ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित करें।