
यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध का है। होटल सेंट्रल के पहले मंजिल में बालोद निवासी उमेश पिता गेंदलाल नाम की युवक ने कमरा बुक किया। 30 जून के 12 बजे करीब युवक पहुंचा था शाम 7 बजे के आसपास वह कमरे से बाहर भी निकला था। फिर वापस वह कमरे में चला गया। दो दिनों तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ।
पुलिस दरवाजा तोड़कर घुसी
होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी सुनील दास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो युवक की लाश रस्सी के सहारे पंखे पर लटक रही थी।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक युवक रस्सी भी अपने साथ लेकर आया था। इसके अलावा कमरे के अंदर कुछ बियर की बोतल भी मिली है। युवक ने सुसाइड नोट में मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी हैं।