
FIR के मुताबिक, संतोष साहू ने थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। 19 जून की रात 2 बजे के करीब उसे अचानक तेज दर्द हुआ। उसने देखा कि विनय टंडन नाम का युवक अपने हाथों में चाकू पकड़ा हुआ है और भाग रहा है। गले में चाकू लगने से खून बहने लगा और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
₹200 के लिए किया हमला
ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि, विनय टंडन के साथ उसकी मजदूरी के ₹200 के लिए विवाद हुआ था। इसके बाद विनय ने गाली गलौज के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसने घर के भीतर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस अब आगे की जांच कर रही हैं।