रायपुर में दो लड़कियों के बीच विवाद के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

Chhattisgarh Crimesरायपुर में दो लड़कियों के बीच विवाद के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एक लड़की का आरोप है कि उस पर दूसरी लड़की पाबंदी लगाकर रोक-टोक करती है। बात नहीं मानने पर वह उससे गाली-गलौज कर मारपीट करती है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। यह पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

मांशी नाम की युवती ने थाने में शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह कॉलेज स्टूडेंट है। 2 साल पहले मोहल्ले में रहने वाली मुस्कान नाम की युवती के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों सहेली आपस में बाजार और दुकान आना-जाना करती थी। 1 साल बीतने के बाद मुस्कान ने रोक-टोक शुरू कर दी। आरोप है कि वह मांशी को कहती कि केवल उससे ही बातचीत करें।

गाली-गलौज के बाद मारपीट की

धीरे-धीरे वह युवती को धमकी देने लगी। उसने रास्ते में अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट भी की। लंबे समय तक जान से मारने की धमकी मिलने के बाद इस मामले में मांशी ने पुलिस थाने में शिकायत दी। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Exit mobile version