रायपुर में भाजपा नेता ने मां-बेटी को रेप करवा देने की धमकी दी

Chhattisgarh Crimesरायपुर में भाजपा नेता ने मां-बेटी को रेप करवा देने की धमकी दी है। आरोप है कि, जवाहर नगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सोनू राजपूत शराब के नशे में कुत्ते भौंकने पर विवाद किया। विवाद बढ़ने पर डंडे से महिला का सिर फोड़ दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस में FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, भाजपा नेता का कहना है कि, उस पर लगे आरोप गलत हैं। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

गंज पुलिस के मुताबिक, रानी गुप्ता ने शिकायत में बताया कि, वो राठौर चौक में रहती है। 2 मई की रात घर पर उसकी मां और वो खाना खाकर सो रहे थे। तभी रात डेढ़ बजे के करीब कुत्तों की मोहल्ले में लगातार भौंकने की आवाज आईं। रानी ने घर के बाहर निकल कर देखा तो सोनू राजपूत और मोनू राजपूत दोनों भाई खड़े थे। कुत्तों को बड़े-बड़े पत्थर फेंककर मार रहे थे।

शराब के नशे में बहसबाजी की

रानी ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया और पूछा कि पत्थर क्यों फेंक रहे हो। तो आरोपियों ने कहा कि, कुत्ते ने मेरे परिवार के बच्चों को काट लिया। तब महिला ने कहा कि, निगम में इसकी शिकायत कर दो। इस बात से आरोपी भड़क गए। उन्होंने कहा कि, तुम ही इन कुत्तों को खाना देती हो। महिला ने कहा कि यह आवारा कुत्ते है मेरे पालतू नहीं। जिस पर दोनों के बीच बहसबाजी होने लगी।

डंडे से सिर पर किया वार

इस बहसबाजी के बाद आरोपियों ने डंडे से महिला के सिर पर हमला कर दिया। जिससे महिला के माथे के बाएं हिस्से में चोट आई है। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने मां-बेटी का घर में घुसकर रेप करवा देने की धमकी दी। इस मामले में महिला ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

महिला ने झूठे आरोप लगाए- सोनू

इस मामले में सोनू राजपूत ने कहा कि, महिला ने झूठे आरोप लगाए है। मोहल्ले में कुत्तों ने कई बच्चों को अपना शिकार बनाया है। हमने इसी बात का विरोध किया था। फिलहाल हमारे तरफ से भी महिला के खिलाफ थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।

Exit mobile version