
इस मामले में आमानाका पुलिस ने करणवीर सिंह को मुख्य आरोपी बनाया है। वायरल वीडियो में बाकी युवक करणवीर का ही जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। इसके अलावा हरमन सिंह, संस्कार झा, विधिक करकसे और विजय जेठानी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि, फिलहाल मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।महापौर के बेटे के खिलाफ भी हुआ एक्शन
रायपुर की मेयर मीनल चौबे के बेटे ने 27 फरवरी की देर रात कानून तोड़ा था। इसी दिन मां मीनल ने मेयर पद की शपथ भी ली थी। मेहुल चौबे ने चंगोरा भाटा इलाके में सड़क पर दोस्तों के साथ केक काटा। आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया। जबकि सड़क पर ऐसा करना बैन