
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक्सीडेंट के बाद से कार चालक फरार है।सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक कर रही थी
थाना प्रभारी नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की है। कार तेलीबांधा के मुख्य सड़क पर शहर से हाईवे की तरफ जा रही थी। तेलीबांधा ब्रिज के पास तीन महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान पीछे से एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार आईं और उन्हें चपेट में ले लिया।
सिर फटने से मौत
प्रिया साहू (30), रिया बंजारे और ललिता साहू साथ में थे। कार से टक्कर लगते ही प्रिया उछलकर दूर जा गिरी। सड़क पर गिरते ही उसका सिर फट गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा एक रिया बंजारे के सिर पर भी गंभीर चोटें आई है। वहीं ललिता साहू के पैर और शरीर में चोटें आई है।फरार ड्राइवर की तलाश जारी
बताया जा रहा है कि महिलाएं तेलीबांधा इलाके के गली नंबर 5 में किराए से रहती है। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद तेलीबांधा पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।